logo

रांची में खड़गे और वेणुगोपाल से मिले हेमंत व कल्पना मुर्मू सोरेन, राज्य और देश के हालात पर चर्चा

CMKH0006.jpg

रांची
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और विधायक कल्पना सोरेन ने आज राजधानी रांची में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के अध्यक्ष और राज्यसभा में विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खड़गे तथा कांग्रेस के संगठन महासचिव और लोकसभा सांसद के.सी. वेणुगोपाल से औपचारिक मुलाकात की। यह भेंटवार्ता सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न हुई, जिसमें देश और राज्य के वर्तमान राजनीतिक परिदृश्य को लेकर विभिन्न मुद्दों और पहलुओं पर विचार-विमर्श किया गया। सूत्रों के अनुसार, यह मुलाकात आगामी रणनीतियों और संभावित राजनीतिक गठजोड़ की दृष्टि से अहम मानी जा रही है।


 

Tags - Jharkhand News News Jharkhand Jharkhand।atest News News Jharkhand।ive Breaking।atest